
Traffic Prahari App, Delhi Traffic Police का नया initiative है जो citizens को road safety partner बनाता है। इस app से कोई भी व्यक्ति traffic violations जैसे helmet ना पहनना, seat belt skip करना, red light jump करना, wrong side driving या illegal parking report कर सकता है। Valid reports पर challan issue होता है और users को reward points मिलते हैं। हर महीने top reporters को ₹50,000 तक का cash prize मिलता है। Launch के बाद से हजारों complaints register हो चुकी हैं और रोजाना 1500 से ज्यादा challans issue हो रहे हैं। Traffic Prahari App का main उद्देश्य है citizens को सड़क सुरक्षा अभियान से जोड़ना और traffic rules का पालन करवाना।
Table of Contents
Traffic Prahari App क्या है?
Delhi Traffic Police का एक official mobile application है। इसे पहले Traffic Sentinel के नाम से 2015 में शुरू किया गया था और 1st September 2024 को इसे नए रूप में Traffic Prahari App के नाम से launch किया गया। इसका मकसद है कि citizens भी traffic police की मदद करें और traffic rules का उल्लंघन करने वालों को report कर सकें।

Traffic Prahari App कैसे काम करता है?
- Download & Register – App को Play Store या App Store से download करें और mobile number से register करें।
- Report Violation – किसी vehicle के traffic rules तोड़ने पर उसकी clear photo/video लेकर upload करें।
- Auto Capture Details – Date, time और GPS location app खुद capture कर लेता है।
- Verification & Action – Police team report को verify करती है और सही पाए जाने पर challan issue होता है।
- Reward Points & Tracking – User को points मिलते हैं और वो अपने report की status app में देख सकता है।
इस App से कौन-कौन से Violation Report कर सकते हैं?
Helmet ना पहनना
Seat belt skip करना
Red light jump करना
Wrong side driving
Triple riding (एक bike पर तीन लोग)
Illegal parking
Number plate tampering या छेड़छाड़ etc..
इस साल दिल्ली में 1.84 लाख चालान wrong-side driving के लिए हुए। (TOI)
Speeding सबसे बड़ा traffic violation बन चुका है; 37.65% चालान इसी कारण से हैं। (TOI)
Timarpur, North Delhi में helmet न पहनने वालों को रोकने पर traffic SI पर हमला हुआ। (TOI)
एक Mahindra Thar showroom की glass wall तोड़ते हुए सड़क पर आ गिरा। (NDTV)
2023 में दिल्ली में सड़क हादसों में 1,457 मौतें, NCRB रिपोर्ट के अनुसार। (Hindustan Times)
2023 में Anjali Singh hit-and-run case, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया। (Wikipedia)

Traffic Prahari App का Reward System
यह सिर्फ reporting तक सीमित नहीं है, इसमें Reward Point System भी है।
- Valid reports पर points मिलते हैं।
- हर महीने top 4 reporters को cash prize दिया जाता है।
- 1st prize – ₹50,000, 2nd – ₹25,000, 3rd – ₹15,000, 4th – ₹10,000।
Traffic Prahari App का अब तक का Impact
- Launch के कुछ ही महीनों में 10,000+ complaints register हुईं।
- App को 14,000+ downloads मिल चुके हैं।
- Citizens की मदद से रोजाना 1500 तक challans issue हो रहे हैं।
- यह साबित करता है कि लोग actively इस app का use कर रहे हैं और police को support कर रहे हैं।
Traffic Prahari App की Challenges
इस ऐप में fake या unclear reports आने की संभावना रहती है, जिन्हें verify करना पुलिस के लिए समय लेने वाला काम है। अभी यह सिर्फ दिल्ली तक सीमित है और data privacy भी एक बड़ा concern है।
Traffic Prahari App पर Final Conclusion
यह एक unique initiative है जो citizens को सिर्फ road users नहीं बल्कि road safety partners बनाता है। अगर इसे सही तरीके से implement किया जाए और बाकी cities में भी फैलाया जाए, तो यह app भारत में road safety को एक नए level पर ले जा सकता है।
(Disclaimer: इस ब्लॉग में दी गई जानकारी केवल जन जागरूकता (public awareness) के उद्देश्य से साझा की गई है।
हमारा किसी भी सरकारी संस्था या Delhi Traffic Police से सीधा संबंध नहीं है।
Traffic Prahari App से जुड़ी जानकारी विभिन्न समाचार स्रोतों और आधिकारिक वेबसाइट्स से ली गई है।
पाठकों से निवेदन है कि वे हमेशा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी या आधिकारिक अपडेट के लिए संबंधित सरकारी पोर्टल/एप पर ही भरोसा करें।)








